War 2 (वॉर 2) रिव्यू: स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर हृतिक–Jr NTR का हाई–एक्शन धमाका

War 2 (वॉर 2) रिव्यू:

रिलीज डेट: 14 अगस्त 2025

भाषा: हिंदी, तेलुगू, तमिल (डब वर्ज़न)

फ्रैंचाइज़: YRF Spy Universe

निर्देशक: अयान मुखर्जी

स्टारकास्ट: हृतिक रोशन, जूनियर एन. टी. रामाराव (Jr NTR), कियारा आडवाणी

War 2 (वॉर 2) रिव्यू  hritik roshan , jr ntr fight

फिल्म की शुरुआत – माहौल और उम्मीदें :

14 अगस्त की शाम, स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले, सिनेमाघरों में माहौल किसी क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल जैसा था।

फैंस के हाथों में पोस्टर्स, बाहर लंबी लाईन और सोशल मीडिया पर #War2FirstDayFirstShow,War 2 (वॉर 2) रिव्यू ट्रेंड कर रहा था।

War 2 के लिए ये उत्साह कोई अचानक पैदा नहीं हुआ—पिछले कई महीनों से YRF Spy Universe के चाहने वाले इसके ट्रेलर, गानों और लोकेशन की तस्वीरों का इंतज़ार कर रहे थे। और आखिरकार वह वक्त आही गया 

रिलीज डेट और फिल्म की स्ट्रैटेजी :

YRF ने जून 2025 में ही घोषणा कर दी थी कि फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी—ये तारीख संयोग नहीं, बल्कि एक सोची–समझी मार्केटिंग रणनीति है।

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड, स्कूल–ऑफिस की छुट्टियां, और देशभक्ति के जज़्बे के साथ–साथ, प्रीमियम फॉर्मैट (IMAX, डॉल्बी सिनेमा) में वर्ल्डवाइड रिलीज—इससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिलने की पूरी चांसेस है।

War 2 (वॉर 2) रिव्यू  hritik roshan kiyara advani togather

कास्टिंग – कबीर की वापसी, Jr NTR का पावरफुल डेब्यू :

हृतिक रोशन – मेजर कबीर धालीवाल :

2019 की War में कबीर के ग्रे शेड्स और चार्म ने फैंस का दिल जीत लिया l देखने में हँडसम तो हेही

इस बार भी हृतिक उसी इंटेंस लुक, हाई–एनर्जी और स्टाइल के साथ लौटे हैं।

उनके एक–एक डायलॉग और फाइट सीन पर थिएटर में सीटियां गूंजती हैं।

Jr NTR – साउथ से सीधे हिंदी दिलों में शामिल :

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार Jr NTR का हिंदी डेब्यू किसी त्योहार से कम नहीं।

उनकी एंट्री पहले 15 मिनट बाद होती है, लेकिन जैसे ही आते हैं—पर्दे पर बिजली सी दौड़ जाती है।

हृतिक और Jr NTR के बीच का डांस–ऑफ तो पहले ही फैंस का फेवरेट बन चुका है।

कियारा आडवाणी – ग्लैमर और एक्शन का परफेक्ट कॉम्बो :

कियारा सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि दमदार एक्शन सीन्स और कहानी में अहम मुख्य निभाती हैं।

उनके गाने और स्क्रीन–प्रेज़ेन्स मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को पूरी तरह एंटरटेन करते हैं।

(रूमर अलर्ट) – जॉन अब्राहम (जिम – पठान) की मौजूदगी पर काफी अटकलें हैं, लेकिन YRF ने अब तक कुछ कन्फर्म नहीं किया है।

WAR 2 MOVIE ALL INFO IMDB CLICK HEAR

डायरेक्शन और विज़ुअल :

अयान मुखर्जी ने पहले ब्रह्मास्त्र और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्में दी हैं—जहां एक में विज़ुअल इफेक्ट्स थे, तो दूसरी में यूथ कनेक्ट।

War 2 में उन्होंने इन दोनों को मिक्स किया है—ग्लोबल स्केल पर शूट और इमोशनल कनेक्ट वाली स्टोरी।

शूटिंग लोकेशन्स

स्पेन – कार चेज़ सीन्स

इटली – डांस और एक्शन

अबू धाबी – डेजर्ट सिक्वेंस

कश्मीर और मुंबई – इंटेंस ड्रामा और क्लाइमेक्स

IMAX और डॉल्बी फॉर्मैट में फिल्म का विज़ुअल एक्सपीरियंस दर्शकों को बड़ा फायदेमंद देता है।

एक्शन और म्यूज़िक – फिल्म का दिल :

एक्शन

हाई–स्पीड कार चेज़

हैंड–टू–हैंड कॉम्बैट

ड्रोन और टेक्नोलॉजी बेस्ड स्टंट्स

क्लाइमेक्स में ग्रैंड फाइट

डांस–ऑफ

हृतिक और Jr NTR का डांस–ऑफ, जिसे मेकर्स ने लंबे समय तक छुपा कर रखा, थिएटर में तालियों की गूंज ला देता है।

म्यूज़िक

गाने: प्रीतम के कंपोज़ किए ट्रैक, जो फिल्म में ब्रेक के तौर पर आते हैं लेकिन एनर्जी हाई रखते हैं।

बैकग्राउंड स्कोर: संचित–अंकित बलहारा का स्कोर, जो हर एक्शन सीन को और इम्पैक्टफुल बनाता है।

बॉक्स ऑफिस प्रोजेक्शन और क्लैश :

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ओपनिंग डे पर ₹55–60 करोड़ का बिज़नेस कर सकती है।

वीकेंड पर इसका मुकाबला रजनीकांत की कूली से है, जो साउथ में सुपरहिट ओपनिंग के साथ चल रही है।

अगर वर्ड–ऑफ–माउथ पॉज़िटिव रहा, तो War 2 का पहला वीकेंड ₹200 करोड़+ पार कर सकता है। 

War 2 (वॉर 2) रिव्यू  hritik roshan anil kapoor jr ntr photo

READ MORE : WAR 2 TRAILER REVIEW

YRF Spy Universe की खूबी :

YRF Spy Universe की खूबी फिल्म को दर्शकों के दिलों में बिठाना हे 

War 2 में भी कुछ ऐसे मोमेंट्स हैं जो आगे आने वाली फिल्मों (अल्फा आदि) की तरफ इशारा करते हैं।

हालाँकि स्टूडियो ने आधिकारिक तौर पर कुछ रिवील नहीं किया, लेकिन फैंस के लिए ये मोमेंट्स बोनस हैं।

War 2 (वॉर 2) रिव्यू:

पहले दिन के बाद सोशल मीडिया पर मिली–जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली:

पॉज़िटिव: एक्शन, लोकेशन, हृतिक–Jr NTR की केमिस्ट्री।

नेगेटिव: कुछ जगह स्टोरी लाइन ज़ादा लगा लेकिन चलता हे 

लेकिन फैनबेस इतना मजबूत है कि फिल्म को बड़ा शुरुआती पुश मिल रहा है।

क्यों देखें ‘War 2’? :

हृतिक और Jr NTR का स्टार–क्लैश

IMAX में विज़ुअल ट्रीट

हाई–ऑक्टेन एक्शन और स्टाइल

स्पाईवर्स की आगे की झलक

Conclusion :

War 2 (वॉर 2) रिव्यू एक हाई–एड्रेनालिन, स्टाइलिश, ग्लोबल–स्केल वाली मसाला स्पाई–थ्रिलर है।

स्वतंत्रता दिवस वीकेंड और स्टार–पावर का डबल कॉम्बो इसे थिएटर–वर्दी बनाता है।

अगर आप बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट, एक्शन और स्टारडम का संगम देखना चाहते हैं, तो War 2 आपके वीकेंड प्लान में जरूर होनी चाहिए।

Santosh

Hi, I'm Santosh a passionate movie enthusiast and the creator of this blog dedicated to cinema lovers. I cover the latest movie news, box office collections, film reviews, trailers, celebrity biographies, and OTT updates. My goal is to keep you updated and entertained with reliable and engaging content from the world of entertainment.

Leave a Comment