son of sardaar 2 box office collection day 3, देवगन की कॉमेडी धमाका ‘धड़क 2’ और ‘सैयारा’ से आगे कसे निकली?

son of sardaar 2 box office collection day 3, देवगन की कॉमेडी धमाका ‘धड़क 2’ और ‘सैयारा’ से आगे कसे निकली? तीसरे दिन ज़बरदस्त धमाका किया है…” बॉलीवुड में एक बार फिर अजय देवगन की कॉमेडी टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।जहां एक ओर ‘धड़क 2’ और ‘सैयारा’ जैसे बड़े नाम बॉक्स ऑफिस की दौड़ में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं, सन ऑफ सरदार के पहले पाठ ने भी बॉक्स ऑफिस पर इसी तरह अपना जादू बिखरा था सन ऑफ सरदार 2’ ने संडे को ₹9.25 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया।

son of sardaar 2 box office collection day 3 earnings infographic with bold collection figures

son of sardaar 2 box office collection day 3

‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म के रिलीज होते ही दर्शन अपने आप को थिएटर में जाने से रोक नहीं पाए पहले दिन फिल्म ने ₹7.25 करोड़, दूसरे दिन ₹8.25 करोड़ और तीसरे दिन यानी संडे को ₹9.25 करोड़ की शानदार कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ₹24.75 करोड़ का बिजनेस कर डाला। यह फिल्म के लिए पॉजिटिव साइन है

 तीन दिन की टोटल कमाई :

डे 1 (शुक्रवार): ₹7.25 करोड़

डे 2 (शनिवार): ₹8.25 करोड़

डे 3 (रविवार): ₹9.25 करोड़ (अनुमानित)

कुल (तीन दिन): ₹24.75 करोड़

 फिल्म की खास बात :

फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है और यह 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। इस बार भी अजय देवगन ने लीड रोल में धमाल मचाया है। जैसे पिछली बार मचाया था उनके साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा (बॉलीवुड डेब्यू) और दिवंगत मुकुल देव जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म की कास्ट तो दमदार है जिससे यह फिल्म को फायदा जरूर होगा

 कहानी में क्या है?

फिल्म एक फुल पैसा वसूल कॉमेडी है जिसमें  रिश्ते, भारत-पाकिस्तान का मजाकिया एंगल और भरपूर एक्शन भी है। खासतौर से पहला हाफ काफी मजेदार है जिसमें अजय देवगन का कैरेक्टर ‘जस्सी’ एक साथ तीन फेमस बॉर्डर मूवी के सीन को कॉपी करता है, वो भी अकेले! और यह सीन देखने लायक है दोस्तों

 थिएटर ऑक्युपेंसी रिपोर्ट कैसी है :

रविवार को फिल्म की ऑक्युपेंसी 34.90% रही।

सुबह: 11.47%

दोपहर: 40.44%

शाम: 51.58% (सबसे ज्यादा)

रात: 36.12%

इस आंकड़े से साफ है कि संडे को फैमिली ऑडियंस ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है, जिससे फिल्म को वीकेंड में बड़ा बूस्ट मिला। और यही तो अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म का जलवा है भैया जो हर कोई मिस नहीं करना चाहता

son of sardaar 2 box office collection day 3 full cast featuring Ajay Devgn, Mrunal Thakur, Ravi Kishan and others

 टक्कर– ‘धड़क 2’ और ‘सैयारा’ पीछे छूटे :

 ‘धड़क 2’ की हालत धीमी 

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ को  दर्शकों का रिस्पांस काफी कम मिला

son of sardaar 2 box office collection day 3

डे 1: ₹3.5 करोड़

डे 2: ₹3.75 करोड़

डे 3: ₹4.25 करोड़

➡️ कुल: ₹11.50 करोड़

यह आंकड़ा ‘सन ऑफ सरदार 2’ से आधा भी नहीं है, जिससे साफ है कि ऑडियंस अजय देवगन की फिल्म को ज्यादा पसंद कर रही है।

 ‘सैयारा’ की टक्कर

आहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने 3rd संडे को ₹8 करोड़ कमाए। हालाँकि ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने उसे ₹1.25 करोड़ से पीछे छोड़ा, लेकिन ‘सैयारा’ की टोटल कमाई अब भी भारी है। इस फिल्म को यंग जनरेशन में कुछ ज्यादा ही सर पर उठा लिया है

 परफॉर्मेंस की बात करे :

अजय देवगन – जस्सी के रोल में फिर एक बार दर्शकों का दिल जीता। जैसे पहले जीता था  कॉमिक और इमोशनल सीन दोनों में उनका अभिनय दमदार है।

मृणाल ठाकुर – राबिया के रूप में आकर्षक, स्क्रीन प्रेज़ेन्स दिया हे

रवि किशन – गैंगस्टर-बिजनेसमैन का किरदार उन्होंने जानदार निभाया।

मुकुल देव & विंदु दारा सिंह – जबरदस्त केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग।

दीपक डोबरियाल – ट्रांसजेंडर कैरेक्टर में सराहनीय परफॉर्मेंस। जिससे उनकी तारीफ काफी हो रही है

Film ki cast our rating ke liye (IMDB) par click kare

son of sardaar 2 box office collection day 3 Ajay Devgn and Mrunal Thakur in Son of Sardaar 2 promotional poster

 

क्रिटिक्स रिव्यू :

टाइम्स ऑफ इंडिया ने फिल्म को दिए 3 स्टार, जिसमें परफॉर्मेंस और कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की गई। हालाँकि स्टोरीलाइन थोड़ी कमजोर मानी गई, उतना तो चलता ही है बॉस पर फर्स्ट हाफ एंटरटेनिंग बताया गया। 

पहले वीकेंड की जबरदस्त कमाई के बाद, अब नजरें होंगी सोमवार और वीकडे की परफॉर्मेंस पर। अगर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव बना रहा, तो फिल्म ₹50 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ सकती है।

Conclusion :

son of sardaar 2 box office collection day 3 एक परफेक्ट वीकेंड कॉमेडी ड्रामा साबित हो रही है। दर्शकों को इसमें फैमिली इंटरटेनमेंट, कॉमिक पंच, और भावनात्मक जुड़ाव मिल रहा है। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले हफ्तों में भी अच्छी कमाई करती रहेगी।

तो क्या आपने देखी ‘सन ऑफ सरदार 2’? अगर हां, तो आपका फेवरेट सीन क्या था – कमेंट में जरूर बताएं!

Santosh

Hi, I'm Santosh a passionate movie enthusiast and the creator of this blog dedicated to cinema lovers. I cover the latest movie news, box office collections, film reviews, trailers, celebrity biographies, and OTT updates. My goal is to keep you updated and entertained with reliable and engaging content from the world of entertainment.

Leave a Comment