बॉलीवुड में कुछ फिल्में शोर-शराबा करके आती हैं और कुछ बिना ज्यादा प्रमोशन के अपने काम से पहचान बनाती हैं।
रानी मुखर्जी की Mardaani 3 ना कोई आइटम सॉन्ग, ना हल्का-फुल्का मसाला, फिर भी लोग थिएटर तक पहुंच रहे हैं। वजह साफ है
खतरनाक कहानी
रियल एक्शन
और रानी मुखर्जी की तगडी एक्टिंग
अब जब फिल्म का पहला वीकेंड पूरा हो चुका है, तो Day 3 यानी पहले रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर साफ समझ आता है कि फिल्म धीरे-धीरे पकड़ और जगह बना रही है।
Table of Contents

Mardaani 3 फिल्म कैसी है? :
Mardaani 3 एक क्राइम एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आती हैं।
यह फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी दिखाती है।
यही वजह है कि यह फिल्म हर किसी को पसंद आए, ऐसा जरूरी नहीं, लेकिन जिन्हें सीरियस और मजबूत सिनेमा पसंद है, उनके लिए यह फिल्म है। और इसकी गिरेंटी की उनको यह फिल्म निराश नहीं करेगी
Mardaani 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Day-wise)
Day शुक्रवार
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹4 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
ओपनिंग बहुत बड़ी नहीं थी,
लेकिन एक महिला-प्रधान और सीरियस फिल्म के हिसाब से इसे ठीक-ठाक शुरुआत कहा जा सकता है।
पहले दिन से ही साफ था कि फिल्म की असली ताकत वर्ड-ऑफ-माउथ में होगी।
Day 2 शनिवार
शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली।
दूसरे दिन Mardaani 3ने लगभग ₹6 करोड़ कमा लिए।
इसका मतलब ये हुआ कि जिन्होंने फिल्म देखी, उन्होंने दूसरों को भी देखने की सलाह दी।
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पॉजिटिव बातें होने लगीं।

Day 3 – रविवार (सबसे अहम दिन)
किसी भी फिल्म के लिए पहला रविवार बहुत जरूरी होता है, और Mardaani 3यहां पास होती नजर आई।
Day 3 कलेक्शन: ₹7.25 करोड़ (लगभग)
इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन ₹17.50 करोड़ हो गया है।
ये आंकड़े बताते हैं कि वीकेंड पर फिल्म को अच्छा सपोर्ट मिला है, खासकर मल्टीप्लेक्स ऑडियंस से।
Happy Patel: खतरनाक जासूस Box Office Read more :
पहले वीकेंड का पूरा हिसाब :
दिन कलेक्शन (₹ करोड़)
Day 1 4.00
Day 2 6.00
Day 3 7.25
कुल 17.50
₹17.50 करोड़ कोई ब्लॉकबस्टर नंबर नहीं है,
लेकिन Mardani 3 जैसी फिल्म के लिए यह मजबूत और संतोषजनक माना जा रहा है।
काजोल की ‘मां’ से तुलना :
पिछले साल काजोल की फिल्म ‘मां’ ने अपने तीसरे दिन करीब ₹7 करोड़ की कमाई की थी।
उसके मुकाबले मर्दानी 3 ने ₹7.25 करोड़ कमा लिए हैं।
यानी Day 3 के मामले में रानी मुखर्जी की फिल्म थोड़ा आगे निकलती दिख रही है।
इसका फायदा फिल्म को फ्रेंचाइज़ की पहचान से मिला है।
दर्शकों का रिएक्शन कैसा है?
थिएटर से बाहर निकलते वक्त लोग क्या कह रहे हैं?
“रानी मुखर्जी ने बहुत दमदार और पावरफुल एक्टिंग की है”
“फिल्म थोड़ी भारी है, लेकिन दशकों पर असर छोड़ती है”
“टाइमपास नहीं है, लेकिन मजबूत सिनेमा है”
यानी साफ है –
यह फिल्म हर किसी के लिए नहीं, लेकिन अपने टारगेट ऑडियंस को पसंद आ रही है।
Mardaani 3 IMDB Reviews & Cast Information

Mardaani 3 की सबसे बड़ी ताकत:
रानी मुखर्जी का दमदार अभिनय
रियलिस्टिक कहानी
मर्दानी फ्रेंचाइज़ पर लोगों का भरोसा
सोशल मैसेज के साथ एंटरटेनमेंट
इन्हीं वजहों से फिल्म धीरे-धीरे लेकिन टिककर आगे बढ़ सकती है।
कमजोरियां भी हैं
यह फिल्म मास एंटरटेनर नहीं है
सिंगल स्क्रीन पर रिस्पॉन्स थोड़ा कम है
हालांकि, शहरों और मल्टीप्लेक्स में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
आगे बॉक्स ऑफिस पर क्या हो सकता है?
अगर फिल्म वीकडेज़ में भी ठीक-ठाक कमाई करती रही, तो:
पहला हफ्ता ₹25 से ₹30 करोड़ तक जा सकता है
दूसरे वीकेंड पर फिर से उछाल देखने को मिल सकता है
अब असली परीक्षा सोमवार से शुरू होगी।
Conclusion :
Mardaani 3 कोई शोर मचाने वाली फिल्म नहीं है, लेकिन अपना असर छोड़ने वाली फिल्म जरूर है।
Day 3 पर ₹7.25 करोड़ और पहले वीकेंड में ₹17.50 करोड़ की कमाई यह दिखाती है कि अच्छी कहानी आज भी बॉक्स ऑफिस पर चल सकती है।
अगर आपको गंभीर, दमदार और रियल सिनेमा पसंद है, तो Mardaani 3एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।