🔥 FilmyMaje Movie Updates
सबसे पहले Bollywood News, Trailer और Box Office Updates पाने के लिए
अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रहते हैं कि आज OTT Releasesपर क्या देखें, तो इस बार आपके लिए अच्छी खबर है। इस हफ्ते Netflix, Prime Video और Zee5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और शो रिलीज होने वाले हैं। आजकल लोग ज्यादा दूर थिएटर से ज्यादा ओट पर फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते हैं
इनमें कुछ ऐसी कहानियां हैं जो आपको सोचने पर मजबूर करेंगी, तो कुछ ऐसी भी हैं जो पूरा एंटरटेनमेंट देने वाली हैं।
आजकल OTT Releases का जमाना है। पहले लोग नई फिल्म देखने के लिए थिएटर का इंतजार करते थे, लेकिन अब घर बैठे ही मोबाइल या टीवी पर नई फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। यही वजह है कि हर हफ्ते OTT पर कुछ न कुछ नया रिलीज होता रहता है।
इस हफ्ते भी सामाजिक मुद्दों से लेकर वॉर ड्रामा, थ्रिलर और म्यूजिक कॉन्सर्ट तक कई अलग-अलग जॉनर के प्रोजेक्ट रिलीज होने वाले हैं।
तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते OTT Releases पर आने वाली 5 बड़ी रिलीज के बारे में, जिन्हें आप अपने वीकेंड वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।
Table of Contents
📢 Quick Movie Updates
अगर आपको ऐसी फिल्म अपडेट पसंद है तो
🟢 WhatsApp Channel Follow करें

1. Chiraiya (चिरैया)
रिलीज डेट: 20 मार्च
कहां देखें: JIO HOTSTAR
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म “चिरैया” की, जो Zee5 पर रिलीज होने जा रही है।
यह फिल्म किसी हल्की-फुल्की कहानी पर आधारित नहीं है, बल्कि समाज के एक ऐसे मुद्दे को सामने लाती है जिसके बारे में लोग अक्सर बात करने से भी कतराते हैं।
फिल्म की कहानी एक पारंपरिक भारतीय परिवार के भीतर की सच्चाई को दिखाती है। इसमें मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता कमलेश नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं।
कमलेश एक ऐसी बहू है जो अपने परिवार के लिए पूरी तरह समर्पित रहती है। वह घर की जिम्मेदारियों को निभाती है और सबको खुश रखने की कोशिश करती है।
लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब उसे पता चलता है कि उसकी ननद पूजा अपनी शादीशुदा जिंदगी में चुपचाप शोषण का सामना कर रही है।
यह बात कमलेश को अंदर से झकझोर देती है। इसके बाद कहानी कई सवाल खड़े करती है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है।
अगर आपको गंभीर और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में देखना पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए जरूर देखने लायक हो सकती है।
Also Read इस हफ़्ते की धमाकेदार OTT रिलीज़-लाइनअप

2. BTS The Comeback Live
स्ट्रीमिंग डेट: 21 मार्च
कहां देखें: Netflix
दुनियाभर में मशहूर K-Pop ग्रुप BTS के फैंस के लिए भी इस हफ्ते एक बड़ी खुशखबरी है।
Netflix पर “BTS The Comeback Live” नाम का एक खास लाइव कॉन्सर्ट स्ट्रीम होने वाला है।
यह कोई साधारण कॉन्सर्ट नहीं होगा, बल्कि BTS अपने कई हिट गानों के साथ स्टेज पर वापसी करेगा।
इस इवेंट का आयोजन सियोल के ग्वांगहवामुन स्क्वायर में किया जाएगा और इसे दुनियाभर के फैंस के लिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
खास बात यह है कि इस कॉन्सर्ट में BTS अपने कुछ नए गाने भी पेश कर सकता है, जिसे लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं।
अगर आप BTS के फैन हैं या म्यूजिक कॉन्सर्ट देखने का शौक रखते हैं, तो यह शो आपके लिए काफी खास हो सकता है।
UPCOMING RELEASE IMDB IN INDIA

3. Border 2
रिलीज डेट: 20 मार्च
कहां देखें: Netflix
अब बात करते हैं उस फिल्म की जिसका इंतजार काफी लोग कर रहे थे Border 2।
थिएटर में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब यह फिल्म OTT Releases पर रिलीज होने जा रही है और इसे Netflix पर देखा जा सकेगा।
यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है।
फिल्म में दिखाया गया है कि युद्ध के दौरान सैनिक किस तरह अपने देश की रक्षा के लिए हर मुश्किल का सामना करते हैं।
फिल्म में कई बड़े स्टार नजर आने वाले हैं, जैसे:
Sunny Deol
Varun Dhawan
Diljit Dosanjh
Ahan Shetty
अगर आपको देशभक्ति और वॉर फिल्मों का शौक है, तो यह फिल्म इस हफ्ते आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
इस तरह की फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं देतीं, बल्कि देश के सैनिकों के संघर्ष की झलक भी दिखाती हैं।
Also Read One Piece Live-Action Season 2 Release:


4. The Housemaid
रिलीज डेट: 16 मार्च
कहां देखें: Prime Video
Prime Video पर रिलीज हुई फिल्म “The Housemaid” एक Psychological Thriller है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को बांधकर रखती है।
इस फिल्म का निर्देशन Paul Feig ने किया है और इसमें हॉलीवुड अभिनेत्री Amanda Seyfried मुख्य भूमिका में नजर आती हैं।
कहानी एक ऐसी महिला की है जो एक अमीर परिवार के घर में काम करने लगती है।
शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे उस घर के भीतर छिपे कई रहस्यों का पता चलता है।
कहानी आगे बढ़ने के साथ-साथ कई ऐसे ट्विस्ट आते हैं जो दर्शकों को चौंका देते हैं।
अगर आपको सस्पेंस और थ्रिल से भरी फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी।

5. Peaky Blinders: The Immortal Man
रिलीज डेट: 20 मार्च
कहां देखें: Netflix
क्राइम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए भी इस हफ्ते एक बड़ी रिलीज आने वाली है।
लोकप्रिय सीरीज Peaky Blinders की कहानी अब फिल्म के रूप में आगे बढ़ने जा रही है।
इस फिल्म का नाम है “Peaky Blinders: The Immortal Man”।
इस फिल्म का निर्देशन Tom Harper ने किया है और इसे Steven Knight ने लिखा है।
फिल्म में एक बार फिर Cillian Murphy अपने मशहूर किरदार Tommy Shelby के रूप में नजर आएंगे।
Peaky Blinders पहले ही दुनियाभर में काफी लोकप्रिय रही है और अब फैंस इस फिल्म के जरिए कहानी का अगला हिस्सा देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
OTT Releases का बढ़ता क्रेज
पिछले कुछ सालों में OTT Releases प्लेटफॉर्म्स का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है।
अब लोग थिएटर के साथ-साथ घर बैठे भी नई फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं।
Netflix, Prime Video, Zee5 और Disney+ Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स लगातार नई कहानियां लेकर आ रहे हैं।
इसी वजह से हर हफ्ते दर्शकों को कुछ नया देखने को मिल जाता है।
इस हफ्ते क्या देखें?
अगर आप इस वीकेंड कुछ अच्छा देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह रिलीज आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं:
सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म – Chiraiya
म्यूजिक कॉन्सर्ट – BTS The Comeback Live
देशभक्ति वॉर फिल्म – Border 2
थ्रिलर फिल्म – The Housemaid
क्राइम ड्रामा – Peaky Blinders: The Immortal Man
इन सभी प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग तरह का एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।
Conclusion
कुल मिलाकर देखा जाए तो यह हफ्ता OTT Releases दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग रहने वाला है।
जहां Chiraiya जैसी फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे को सामने लाती है, वहीं Border 2 देशभक्ति से भरी कहानी लेकर आती है।
इसके अलावा BTS का लाइव कॉन्सर्ट और Peaky Blinders की नई फिल्म भी दर्शकों को काफी एंटरटेन करने वाली है। आपको ऐसे ही नए-नए फिल्मी रिलेटेड अपडेट्स हमारे ब्लॉक पर मिलते रहेंगे
अगर आप भी वीकेंड पर कुछ अच्छा देखने का सोच रहे हैं, तो इन फिल्मों और शोज को अपनी watchlist में जरूर शामिल करें। और OTT Releases का लुफ्त उठाइए
FilmyMaje पर आपको मिलती रहेंगी Bollywood, Hollywood, OTT Releases और Box Office की ताज़ा अपडेट्स।
🎬 Daily Movie Updates
ऐसे ही फिल्म अपडेट सबसे पहले पाने के लिए